थलपति शब्द का अर्थ होता है कमांडर, थलाइवर शब्द का अर्थ होता है नेता और थाला का अर्थ होता है नेता. मतलब, काफी कुछ ये तीनो शब्द एकही है, लेकीन ये तीन शब्द तमिल फिल्म इंडस्ट्रीमें तीन अलग-अलग अभिनेताओं को संदर्भित करते हैं।
थलपति का उपयोग विजय के लिए, थाला का उपयोग अजित के लिए और थलाइवर का उपयोग सुपरस्टार रजनीकांत के लिए किया जाता है। लेकिन रजनीकांत का नाम जब स्क्रीन पर आता है तो उसके सामने सुपरस्टार नाम से पहले आता है…! क्यो????
बॉलीवुड में बच्चन को सुपरस्टार कहा जाता है। इस बड़ी लिस्ट में शाहरुख, सलमान और रितिक भी शामिल हैं। लेकिन केवल कॉलीवुड, टॉलीवुड की दुनिया में सुपरस्टार हैं सिर्फ और सिर्फ रजनीकांत।
इस सुपरस्टार के खिताब के लिए कोई भी प्रतिस्पर्धा नहीं कर सका लेकिन वारिसु फिल्मके प्रमोशन के दौरान एक हीरो की तस्वीर सामने आई और एक सुपरस्टार के तौर पर उसकी चर्चा शुरू हुई। परंतु रजनीकांतको छोडकर किसी और को सुपरस्टार बोलना, रजनी फॅन्सको अच्छा नही लगा। वैसे कहा जाये तो उस हिरो ने उतना फॅनबेस कमाया था। जेलर की 18 करोड़की एडवांस बुकिंग को 34 करोड़ एडवांस बुकिंगसे रेकॉर्ड तोडनेपर फिर एक बार चर्चा शुरू हो गई कि ये हिरो/जननायक है कौन?? लियो की रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड और फिर पहले दिन 140 करोड़ की कमाई के बाद फिर से खबरों में आने लगा कि विजयही अगले रजनीकांत बन गए हैं।
क्या थलपति विजय सच में रजनी से भी बड़े स्टार बन गए हैं?? रजनीकांत सुपरस्टार कैसे बने इसकी कहानी तो सभी जानते हैं, लेकिन विजय की कहानी कहां से शुरू होती है, ये आप सभी लोग जानना चाहेंगे??? विजय के पिता एस. ए. चंद्रशेखर एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्माता और विजय की मां शोभा द्रशेखर एक पार्श्व गायिका हैं। भलेही विजयको झिरोसे शुरुवात नही करनी पडी लेकीन उनको घर का नाम बरकरार रखना था। बाल कलाकार के रूप में काम करने के बाद विजयने नालया थीरपू इस फिल्ममे काम किया, ये फिल्म सिनेमा घरोमें नही चली। आखिरकार विजयका दुसरे फिल्मसे अपना फॅनबेस बनाना चालू हुवा।
खतरनाक एक्शन हीरो और रोमांटिक हीरो के रूप में रजनीकांत, कमल हसन उस समय अपने चालीसवें वर्ष में थे। उनकी तुलना में युवा रहे विजयने मार्केटको को खींचना चालू किया। विजयने लगभग 2001 तक एक रोमांटिक हीरो, जो निर्दोष है लेकिन अन्याय होने पर क्रोधित हो जाता है, और दुष्मनोको मार गिरता है। बॉक्स ऑफिस पर सब पिक्चर खूब चले। विजय की पिक्चर और हिट ये कंबाइन बन गया, लेकिन इस कंबाइन के पीछे एक और अहम वजह थी, वह वजह थी सुपरहिट गाणे। विजय की फिल्म का हर एक गाना हिट था। इस गाने का जलवा इतना था कि पिक्चरमें गाणे देखने के लिये भीड़ लगती थी।
2007 में अपनी शैली बदलते हुए, उन्होंने प्रभु देवा दिग्दर्शित पोकिरीमें अभिनय किया, इसका रिमेक सलमान खानका बादमें वांटेड बना जो सलमान के करियर का टर्निंग पोइंट साबित हुआ। पोकारी में एक्शन, रोमांस और डांस सब कुछ भरपूर था। इसके बाद विजय कि गाडी नही रुकी। उसने लार्गर देन लाइफ रोल लेना शुरू किया और उसमे से सोशल मेसेज देना चालू किया। विजय लोगों के अधिकारों, हक्को के लिए लड़ने वाले नायक के रूप में सुर्खियों में आने लगा। लार्गर देन लाइफ रोलमें दिखने वाले विजय जो पैटर्न फोलो करते थे जैसे कि एंट्री, गाने, डांस और एक्शन वो पैटर्न तो थलाइवर रजनीकांत का था।
फरवरी 2024 में, विजय ने घोषणा की कि वह केवल एक और फिल्म करेंगे, जो मुख्य अभिनेता के रूप में उनकी 69वीं और आखिरी फिल्म होगी। हालही में 2 फरवरी 2024 को विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी, तमिलगा वेट्री कज़गम के लॉन्च की घोषणा की।
विजयने के रजनीकांत को पीछे छोड़ने की चर्चा एक बार फिर शुरू हो गई, किसी ने विजयको रजनीकांत के बारे में मिडिया में सवाल पूछाकी क्या आप थलाइवरके बराबर है। तो विजय ने जवाब दिया, “वो मेरे आयडीयल है, ना कोई थलाइवरकी बराबरी कर सकता, नाही कोई उनको कोई पछाड सकता।”
एलन मस्कने अपने प्यार और जीवन के मधुर कारनामों से 12 बच्चों को जन्म दिया…
जानिये आदुजीविथम के जीवन की सच्ची कहानी। बेन्यामिन ने नजीब की वास्तविक जीवन की कहानी…
आजभी फुटबॉल की लोकप्रियता के आसपास भी क्रिकेट नहीं है, लेकिन अपने विशाल प्रशंसक के…
अगर आप रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैन हैं तो पिछले 16 साल आपके लिए बुरे…
बचपन में याद है हमारे मम्मी पापा हमसे अक्सर कहा करते थे इतना टीवी मत…
भारतीय राजनीति में श्री लाल प्रसाद यादव, श्री नीतीश कुमार, श्री मुलायम सिंह यादव या…